हरियाणा के सबसे सुन्दर प्रत्याशी...रह चुकी हैं इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर, नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय मैदान में कूदीं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Oct, 2024 03:17 PM

chitra sarwara is the most beautiful candidate of haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1031 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें अंबाला कैंट विधानसभा से भाजपा के दिग्गज नेता के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा चर्चा में हैं। दरअसल चर्चा का कारण उनकी सुंदरता है

अंबालाः हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1031 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें अंबाला कैंट विधानसभा से भाजपा के दिग्गज नेता के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा चर्चा में हैं। दरअसल चर्चा का कारण उनकी सुंदरता है। हरियाणा में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में उन्हें सबसे सुंदर बताया जा रहा है। इसके साथ कांग्रेस से बगावत के चलते भी खबरों चित्रा छाईं रहीं। 

PunjabKesari

दरअसल चित्रा सरवारा कुछ महीनों पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कर अपने पिता के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं थी। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी पिता निर्मल सिंह और उन्हें टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके पिता निर्मल सिंह को कांग्रेस अंबाला सिटी से टिकट दिया। वहीं चित्रा का नाम लिस्ट से गायब था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय नामांकन कर दिया।   

PunjabKesari

भाजपा उम्‍मीदवार अनिल विज खुद को सीएम फेस बता चुके हैं। इससे उन्‍हें चुनाव में फायदा मिल सकता है। लोगों को लगेगा कि विज को सीएम बनाया गया तो क्षेत्र का विकास ज्‍यादा होगा, मगर विज को कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा टक्‍कर दे सकती हैं। हरियाणा की राजनीति पर पकड़ रखने वालों के अनुसार अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस को गुटबाजी भारी पड़ सकती है और बाजी चित्रा मार सकती है। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा के करीबी पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी को टिकट दिया है।

PunjabKesari

अंदरखाने खबर यह कि शैलजा का करीबी होने के कारण कांग्रेस उम्‍मीदवार परविंदर परी से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में पिछले बार दूसरे नंबर पर रहने वाली चित्रा सरवारा के हाथ इस बार बाजी लग सकती है।

कौन हैं चित्रा सरवारा?

  • इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्‍लेयर रह चुकी हैं।
  • चित्रा के पिता निर्मल सिंह 4 बार विधायक-मंत्री रह चुके हैं।
  • साल 2019 के विधानसभा चुनाव में चित्रा दूसरे नंबर पर रही थीं।
  • चित्रा सरवारा पहले आम आदमी पार्टी में हुआ करती थी।
  • आप छोड़कर कांग्रेस में आई और अब कांग्रेस की बागी बन गई।
  • चित्रा सरवारा महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्‍ता एवं वार्ड नंबर 16 की पार्षद भी रह चुकी हैं।
  • चित्रा सरवारा की शादी दिग्विजय सिंह से हुई है। इनके एक बेटी अमीराह चहल और बेटा युदवीर सिंह है।

चित्रा सरवारा की सपंत्ति

चित्रा के पास चल संपत्ति-1.26 करोड़
पति के पास चल संपत्ति-7.66 करोड़
पति के पास अचल संपत्ति-9.38 करोड़

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!