मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा - सरकार के खिलाफ विपक्ष कर रहा है दुष्प्रचार

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 30 Oct, 2023 05:38 PM

chief minister manohar lal targeted the opposition

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार सभी विपक्षी पार्टियों की सरकार से बेहतर काम कर रही है...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार सभी विपक्षी पार्टियों की सरकार से बेहतर काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रही है। प्रदेश में रिकॉर्ड जीडीपी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उसके मुकाबले कर्ज कम बढा है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाले समय में लोकसभा नगर निगम और विधानसभा के चुनाव मजबूती से लड़े जाएंगे। उधर नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश का हर कार्यकर्ता पार्टी से खुश है और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दीवार की तरह कार्यकर्ता खड़ा रहेगा और प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा सीट बीजेपी को मिलेगी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी। आज प्रदेश कार्यालय में नायब सिंह सैनी को 15वें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करवाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि वह विपक्ष को खुला चैलेंज देते हैं क्योंकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों के शासनकाल से  प्रदेश में बेहतर  काम किया है। प्रदेश सरकार पर कर्ज बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का दुष्प्रचार है। प्रदेश में कर्ज नहीं बल्कि जीडीपी बढ़ी है। वर्तमान में  13 लाख करोड़ की जीडीपी का कलेक्शन बताया है। उन्होंने नायब सिंह सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातीय आधार पर राजनीति नहीं करती बल्कि पार्टी के लिए काम करने वाले छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ा पद देने की क्षमता रखती है। गौरतलब है  कि नायब सिंह सैनी ओबीसी वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 की को भारतीय जनता पार्टी की यात्रा शुरू हुई थी जिसमें डॉक्टर कमल वर्मा प्रदेश की पहले प्रदेश अध्यक्ष बनी थी और आज इस रिले रेस में 15वें अध्यक्ष बने हैं। अब नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी तीन चुनाव लोकसभा, नगर निगम और विधानसभा मजबूती से लड़े जाएंगे।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ मिलकर कार्य कर रहा है और कोई नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ वह पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है, अगर एंटी इनकमनैंसी है तो वह विपक्ष में है। 2024 में उन्होंने दावा किया कि 10 की 10 लोकसभा सीट बीजेपी को मिलेगी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!