अन्नी हत्याकांड का मुख्यारोपी व फ्रैक्चर गैंग का सरगना एनकाउंटर में गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 16 Oct, 2020 12:01 AM

chief accused of anni murder arrested in encounter

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इसी साल 24 फरवरी ग्रेटर फरीदाबाद वल्र्ड ट्रेड टावर के पास अन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी व फ्रैक्चर गैंग के सरगना आरोपी कुलभूषण को आज क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलभूषण पर दो लाख का इनाम था,...

फरीदाबाद (अनिल राठी): स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इसी साल 24 फरवरी ग्रेटर फरीदाबाद वल्र्ड ट्रेड टावर के पास अन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी व फ्रैक्चर गैंग के सरगना आरोपी कुलभूषण को आज क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलभूषण पर दो लाख का इनाम था, जिसे सीआईए फरीदाबाद ने काबू कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से मना कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!