एक ही गांव के धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से किया था निकाह, मामला नहीं सुलझा तो पंचायत में लेंगे फैसला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Jul, 2025 05:02 PM

charkhi dadri religious conversion hindu girl married muslim boy panchayat anger

चरखी दादरी के गांव महराणा में पांच दिन पहले एक ही गांव में धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से निकाह करने के मामले में ग्रामीणों द्वारा मीटिंग करते हुए सुलझाने पर चर्चा की गई। मौजिज लोगों का कहना है कि मामला सुलझाने के प्रयास किए जा रहे...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : गांव महराणा में पांच दिन पहले एक ही गांव में धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से निकाह करने के मामले में ग्रामीणों द्वारा मीटिंग करते हुए सुलझाने पर चर्चा की गई। मौजिज लोगों का कहना है कि मामला सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले हुई पंचायात में लड़की-लड़की को दाे दिन का समय दिया था। अब मामला नहीं सुलझा तो पहले तीन गांव और बाद में अठगामा खाप की पंचायत बुलाकर कड़े फैसले लिए जाएंगे।

बता दें कि गांव महराणा निवासी हिंदू लड़की ने धर्म परिवर्तन करके गांव के ही मुस्लिम लड़का से निकाह कर लिया और हाई कोर्ट से सुरक्षा ली गई है। पुलिस द्वारा गांव में लड़की व लड़की के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस की गाड़ी भी लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली तो पंचायती तौर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। दो दिन पहले गांव में पंचायत आयोजित कर लड़की-लड़की को दो दिन का समय दिया गया था। ताकि गांव में शांत माहौल रहे। दो दिन बाद गांव के मौजिज लोग अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा की अध्यक्षता में गांव के सरपंच सहित जिला पार्षद व आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस थाना पहुंचे। जहां उन्होंने मामले को सुलझाने बारे चर्चा की। साथ ही लड़की-लड़की के परिजनों से बात करके कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने की बात कही।

अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा व पूर्व सूबेदार विष्णु ने संयुक्त रूप से बताया कि एक ही गांव के लड़का-लड़की द्वारा निकाह करने पर चर्चा की गई। धर्म परिवतर्न कर लड़की द्वारा मुस्लिम लड़का से शादी करना समाज में गलत संदेश गया है। ऐसे में दोनों बच्चों को समझाकर उनके द्वारा दिया फैसला को वापिस करवाने का प्रयास है। अगर दोनों बच्चों में सहमति बनती है तो कानूनी प्रक्रिया से मामला सुलझवाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो पहले तीन गांव और बाद में अठगामा खाप की पंचायत बुलाकर फैसला लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!