पंजाब CM कर रहे ओछी राजनीति..., पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर बोले उमेद पातुवास

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 May, 2025 03:44 PM

charkhi dadri news umaid patuwas spoke on punjab haryana water dispute

विधायक उमेद पातुवास ने पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर पंजाब सरकार के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ओछी राजनीति कर रहे हैं। पानी पर सबका हक और सबको पानी मिलना चाहिए।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर दादरी के पार्टी कार्यालय में आयोजित शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन रक्तदान शिविर में जिलेभर से कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर की उपस्थिति में विधायक उमेद पातुवास और सुनील सांगवान ने युवाओं का हौंसला बढ़ाते हुए दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। 

पंजाब-हरियाणा जल विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेद पातुवास ने पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर पंजाब सरकार के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ओछी राजनीति कर रहे हैं। पानी पर सबका हक और सबको पानी मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरा प्रयास कर रहे हैं और हरियाणा को उसके हक का पानी शीघ्र मिलेगा। विधायक ने कहा कि पानी का संकट जरूर है, हरियाणा सरकार भी पानी लाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!