दिल्ली में इंडियन नेवी में तैनात दादरी के जवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 May, 2025 06:04 PM

charkhi dadri indian navy soldier dies village state honors last rites

चरखी दादरी के नेवी के जवान का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका पार्थिव देह आज पैतृक गांव लाया गया है, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें इंडियन नेवी में तैनात 28 वर्षीय मनोज कुमार बीते कुछ समय से बीमार चल रहे...

डेस्कः चरखी दादरी के नेवी के जवान का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका पार्थिव देह आज पैतृक गांव लाया गया है, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें इंडियन नेवी में तैनात 28 वर्षीय मनोज कुमार बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

पीलिया की बीमारी से जूझ रहे थे मनोज

जानकारी के अनुसार जिले के गांव लाड के रहने वाले मनोज साल 2015 में इंडियन नेवी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दिल्ली स्थित नेवी सैंटर पर थी। बीते करीब 1 माह से वे लिवर में पीलिया की बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली स्थित रिसर्च एंड रेफरल आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका निधन हो गया। रविवार करीब साढ़े 4 बजे उनका पार्थिव शरीर लाड पहुंचा है, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2 बहनों का इकलौता भाई था मनोज

लाड के रहने वाले धर्मसिंह की तीन संतान हैं, जिनमें मनोज और दो उसकी बड़ी बहनें हैं। मनोज शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। मनोज के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!