Charkhi Dadri: दीपक सांगवान बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, हुड्डा गुट से जुडें हैं युवा नेता

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Jun, 2025 03:49 PM

charkhi dadri deepak sangwan becomes the district president of congress

दादारी से छपार निवासी दीपक सांगवान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं। 20 वर्षीय दीपक सांगवान हुड्डा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। दीपक के माता-पिता भी राजनीति में सक्रिय हैं।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : दादारी से छपार निवासी दीपक सांगवान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं। 20 वर्षीय दीपक सांगवान हुड्डा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। दीपक के माता-पिता भी राजनीति में सक्रिय हैं।

बता दें कि 14 दिसंबर 2004 को छपार में जन्मे दीपक सांगवान दादरी कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बने हैं। दीपक ने फार्मेसी की पढ़ाई की हुई है और वर्तमान में वे एमडीयू से लॉ की पढाई कर रहे हैं। दीपक सांगवान ने कहा कि वे पार्टी को सर्वोपरी मानकर पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी को आगे लेकर जाने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पिता ने विस चुनाव में की थी टिकट की दावेदारी

दीपक सांगवान के पिता धमेंद्र छपार कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। धर्मेंद्र छपार भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी माने जाते हैं। उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान दादरी से कांग्रेस की टीकट पर दावेदारी भी की थी हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिल पाई थी। वहीं दीपक सांगवान की मां कृष्णा सांगवान भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे साल 2010 में जिला पार्षद बनी थी। वे कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!