Chandrayaan-3: भारत के ऐतिहासिक पल का हरियाणा होगा साक्षी, पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल, लाइव लैंडिंग देखेंगे विद्यार्थी

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Aug, 2023 10:18 AM

chandrayaan 3 haryana will witness india s historic moment

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को 5 से 6 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को 5 से 6 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो वहां शिक्षक व विद्यार्थी के लिए एक घंटे के लिए सभा आयोजित की जाए। वहीं जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा।

निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में पांच बजकर 20 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी का भी राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने स्कूलों में लाइव प्रसारण के निर्देश दिए। शाम को एक घंटे खुलेंगे स्कूल प्रसारण के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत आज शाम पांच से छह बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है। जितनी बड़ी सफलता हमें मिलने जा रही है। पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें। मौजूदा समय में भारत एक उभरती हुई शक्ति है और तमाम बच्चों के मन में भी यह भाव जागना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि सब कुछ आत्मविश्वास पर निर्भर करता है और हम जरूर इस उपलब्धि को हासिल करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के तमाम स्कूल आज शाम 5 से लेकर 6बजे तक खुले रहेंगे ताकि वह चंद्रयान की लैंडिंग को अपनी आंखों से देख सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!