देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहती हैं और उसी प्रकार से विपक्ष का सफाया होगा: बडोली

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 21 Apr, 2024 01:55 PM

mohan lal badoli targeted congress

जब से देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हैं तभी से हरियाणा में भाजपा ने 10 की 10 लोकसभा सीटों पर अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

जींद (अमनदीप पिलानिया): जब से देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हैं तभी से हरियाणा में भाजपा ने 10 की 10 लोकसभा सीटों पर अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से लगातार से सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी लोकसभा में जीत के प्रयास से जनता से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

रविवार को इसी कड़ी में सोनीपत लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडौली ने जींद सब्जी मंडी में दुकान नंबर 55 पर पहुंचकर आढ़तियों और दुकानदारों से वोट की अपील की। सब्जी मंडी में पहुंचने पर दुकानदारों ने बडोली का जोरदार स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और 400 पार के नारे लगाए। चुनाव प्रचार के दौरान जींद विधायक कृष्ण मिड्डा, भाजपा नेता जवाहर सैनी, राज सैनी व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए बडोली ने कहा कि रविवार को जींद विधानसभा का प्रवास है अभी हम सब्जी मंडी में पहुंचे हैं और यहां पहुंचने पर सभी दुकानदार और आढ़ती भाइयों ने सोनीपत लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के तौर और प्रधानमंत्री मोदी के काम, जो विकास की योजनाएं, जो सबके साथ न्याय करने का काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया हैं उनको देखते हुए जोरदार स्वागत व जनता ने आशिर्वाद दिया हैं। आज बहुत बड़ा जनसमर्थन प्यार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं और 25 मई को होने वाले चुनाव में बड़े बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जनता आशिर्वाद देने का काम करेगी।

जो 19 तारीख को 102 सीटों पर चुनाव हुआ है उस पर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान हुआ है और 400 पार से बहुत आगे ये नारा जाएगा। देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहती हैं और उसी प्रकार से विपक्ष का सफाया होगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस देश का जैसे हमारी गीता, रामायण हैं उससे भी ज्यादा हम अपने संविधान को अपने सम्मान के साथ देखते हैं। देश के 140 करोड़ लोग संविधान का आदर सत्कार करते हुए संविधान पर अपने जीने का अधिकार मानते हैं और किसी भी प्रकार का जो भी ये दुष्प्रचार कांग्रेस करती हैं। कांग्रेस तो बहुत सारे दुष्प्रचार करती हैं आपने तो बस एक संविधान बदलने की बात करी हैं, वो तो पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं कि ये तो देश को बेच देंगे। क्या कभी कोई इस देश को बेच पाया हैं ये बहुत सारे ऐसे झूठे आरोप लगाते हैं देश की जनता गुमराह होने वाली नहीं हैं देश की जनता सब जानती हैं। देश की जनता को हम भगवान की तरह पूजते हैं मोदी जी इस देश के पुजारी हैं जो उन्होंने 140 करोड़ की जनता की पूजा करने का संकल्प लिया है। आज देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी के पक्ष में हैं और तीसरी बार उनको देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं और इस 2024 के लोकसभा चुनाव में एक तरफा भारतीय जनता पार्टी की रहेगी। युवाओं को नए रोजगार देने के लिए मोदी जी नई योजनाएं लेकर आएंगे और हर हाथ को रोजगार व हर खेत को पानी देना हमारा सिद्धान हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!