कैश कलैक्शन कर्मियों से लूट का मामला, मुख्य आरोपी के घर से 6.50 लाख रुपए बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2022 09:31 AM

case of robbery from cash collection workers

कैश कलैक्शन कम्पनी कर्मियों पर हमला कर लूटपाट करने के मुख्य आरोपी के घर से पुलिस ने लूट की राशि के 6.50 लाख रुपए और बरामद किए...

सोनीपत (ब्यूरो) : कैश कलैक्शन कम्पनी कर्मियों पर हमला कर लूटपाट करने के मुख्य आरोपी के घर से पुलिस ने लूट की राशि के 6.50 लाख रुपए और बरामद किए हैं। आरोपी उत्तराखंड भागने दौरान राशि को घर पर छिपाकर गया था।

गांव मुकीमपुर निवासी नवीन ने 2 मई को पुलिस को बताया था कि वह ब्रिक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में नकदी संग्रह करता है। उसके साथ उनके गांव का शशि कुमार भी लगा हुआ है। दोनों पर हमला कर 2 मई को कंपनी के 19.62 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात को 3 बदमाशों ने डंडों से हमला कर वसुंधरा गार्डन के पास अंजाम दिया था। सदर थाना प्रभारी आई. पी. एस. दीसि गर्ग को टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुरखास निवासी प्रशांत की पहचान कर ली थी। आरोपी उसी डिलिवरी कंपनी में एक साल पहले नौकरी कर चुका था।

पुलिस ने गधौर के ढाबे से आरोपी पुरखास गांव निवासी प्रशांत, तिहाड़ कला निवासी सहदेव उर्फ गुठा और खेवड़ा के रहने वाले हर्ष उर्फ हञी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 7.11 लाख रुपए बरामद कर लिए गए थे। वारदात के बाद आरोपी भागकर हरिद्वार व देहरादून गए थे। जहां से लौटने पर पकड़े गए थे। तीनों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर ले रखा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!