दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Aug, 2021 12:56 PM

case filed against three people including husband in dowry harassment case

जिले में नवविवाहिता ने सास, पति व जेठ पर घरेलू हिंसा, दहेज मांगने, अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया...

यमुनानगर : जिले में नवविवाहिता ने सास, पति व जेठ पर घरेलू हिंसा, दहेज मांगने, अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी माता ने उसकी शादी अकबरपुर गांव निवासी सोहनलाल के साथ 13 दिसंबर 2019 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे दहेज में 100000 रुपए और बाइक लाने के बारे परेशान करने लग गया। वहीं उसका जेठ जॉनी और सास ममता भी अपने लिए सोने की अंगूठी और बालियां लाने के लिए उसे ताने देने लग गए थे। नवविवाहिता का आरोप है कि कि दहेज न लाने के चलते उसका जेठ और उसकी सास उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। वहीं उसका पति घरेलू हिंसा के चलते उसके साथ मारपीट भी करता था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!