कार सवार युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, घटना CCTV में कैद

Edited By vinod kumar, Updated: 11 Nov, 2019 05:29 PM

फरीदाबाद में फिर एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भरवा रहे जतिन नाम के युवक को गोली मारी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए....

फरीदाबाद (पूजा\अनिल) : फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर 2 पर मेवला महाराजपुर के पास सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया है, जब यहां पेट्रोल पंप पर युवक अपनी होंडा सिटी कार से उतरकर खड़ा था। बताया जा रहा है कि वह यहां सीएनजी गैस लेने आया था। हत्या की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पाया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सेक्टर-21 ए निवासी जतिन सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने होंडा सिटी कार में सवार होकर नेशनल हाईवे नंबर 2 पर मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पम्प पर पहुंचा था। वह सीएनजी भरवाने के लिए रुका। गाड़ी से उतरकर वह पास ही खड़ा था कि पीछा कर रहे बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक करीब आया और उसने उस पर गोली चला दी। इस दौरान जतिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

पत्नी पर गहराया शक, जांच जारी
सूचना के बाद पुलिस की मानें तो जतिन का अपने पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था और अदालत में डायवोर्स का केस भी चल रहा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी का नाम सामने आया है। पुलिस को शक है कि मृतक की पत्नी ने सुपारी कितर से अपने पति की हत्या करवाई होगी और अभी इस केस की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। बताया गया है कि मरने वाले जतिन की पत्नी किसी सैलून में नौकरी करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!