बेटे की फ्लाइट करवाकर लौट रहे माता-पिता की कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत व एक घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2022 01:27 PM

car of parents returning after getting son s flight crashes

आज अलसुबह बेटे की फ्लाइट करवाकर वापस लौट रहे माता-पिता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जहां माता की मौत हो गई, वहीं पिता भी घायल हो गए...

शाहाबाद मारकंडा : आज अलसुबह बेटे की फ्लाइट करवाकर वापस लौट रहे माता-पिता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जहां माता की मौत हो गई, वहीं पिता भी घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ सीकरी निवासी बलदेव सिंह ने कहा कि वह सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी है। वह एक दिन पहले अपनी पत्नी बलविंद्र कौर के साथ कार में सवार होकर बेटे की फ्लाइट करवा कर वह वापस लौट रहे थे कि जब वह कुरुक्षेत्र व शाहाबाद के बीच गांव धंतौड़ी के पास पहुंचे तो उसी समय एक कार चालक लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें शिकायतकर्ता की कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी को कार से बाहर निकाला। कार का ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने प्राइवेट व्हीकल का इंतजाम करवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!