Cabinet Minister Anil Vij ने इन्हें बताया "रफड़ेबाज महिला", जानिए क्यों

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 04:15 PM

cabinet minister anil vij described mamata banerjee as a troublesome woman

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्ष पर चौतरफा हमला बोला है। बंगाल में ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार और राहुल गांधी

अंबाला(अमन):   हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्ष पर चौतरफा हमला बोला है। बंगाल में ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने इसे "लोकतंत्र की नई सुबह" और "विपक्ष की हताशा" करार दिया।

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बावजूद ममता बनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री पद न छोड़ने के रुख पर अनिल विज ने उन्हें "रफड़ेबाज महिला" कहा। विज ने कड़े शब्दों में कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा  कि संविधान में ऐसे लोगों के लिए भी प्रावधान है जो हार के बाद कुर्सी से चिपके रहते हैं। अगर कोई मुख्यमंत्री मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो उसे बाहर भेजने के कई कानूनी तरीके मौजूद हैं।

राहुल गांधी की 'हार का शतक'
राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर "जनादेश की चोरी" और चुनाव आयोग की मिलीभगत के आरोपों पर विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब तक 99 चुनाव हार चुके हैं और अब देश उनकी हार का 'शतक' (Century) पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

विज ने तंज कसते हुए कहा कि जब भी देश किसी बड़ी उपलब्धि पर खुशियां मनाता है, राहुल गांधी "रोने" बैठ जाते हैं। विज ने बंगाल की जीत को केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक जीत बताया। 15 साल बाद एक दुर्गा मंदिर के फिर से खुलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में वर्षों से बहुसंख्यक समाज को दबाया जा रहा था। आज वहां के लोगों और मंदिरों ने खुली सांस ली है। विज के अनुसार, बंगाल अब "आजाद" हुआ है और वहां से गुंडागर्दी का युग समाप्त हो गया है।

पंजाब में भी खिलेगा कमल
बंगाल की जीत से उत्साहित अनिल विज ने भविष्यवाणी की कि अगला नंबर पंजाब का है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह बंगाल में "भगवा लहराया" है, उसी तरह आगामी चुनावों में पंजाब में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!