पत्थर चोर माफिया का पर्दाफाश, चोरी के पत्थरों से भरा डंपर काबू

Edited By Deepak Paul, Updated: 25 Oct, 2018 02:22 PM

busted stone thieves mafia control the stalks of stolen stones

फरीदाबद में ग्रीन फील्ड इलाके में पत्थरों की चोरी पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जहां खाली पड़े प्लाट में धड़ल्ले से माइनिंग हो रही थी। पुलिस ने पत्थरों से भरे ट्रक को रंगे हाथ पकड़ा है। जिसके बाद अधिकारी ने सूचना माइनिंग अधिकारियों को दी।...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबद में ग्रीन फील्ड इलाके में पत्थरों की चोरी पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जहां खाली पड़े प्लाट में धड़ल्ले से माइनिंग हो रही थी। पुलिस ने पत्थरों से भरे ट्रक को रंगे हाथ पकड़ा है। जिसके बाद अधिकारी ने सूचना माइनिंग अधिकारियों को दी। कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया गया है. वहीं पुलिस मामले कार्रवाई कर रही है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार फरीदबाद के ग्रीन फील्ड इलाके में खाली प्लाट से माइनिंग कर पत्थर चोरी किए जा रहे थे। तभी इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना के बाद हरकत में अाई पुलिस ने तुरंत मौके पर रेड की। जहां से पुलिस ने चोरी के पत्थरों से भरे एक डंपर को कब्जे में ले लिया। हालाकि ट्रक चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जांच में ये ट्रक डंपर ग्रीन फील्ड कलोनी निवासी नींदे उर्फ नरेंद्र का निकला। हालाकि पुलिस द्वारा अारोपी तक पहुंचने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और NGT ने अरावली की पहाड़ियों में किसी भी प्रकार का कोई भी खनन ना करने के आदेश जारी किए हुए है। बावजूद इसके अवैध खनन कर पत्थर चोरी और अवैध अतिक्रमण की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं ।

हरियाणा की हर खबर अब आपके वॉट्सऐप पर, सब्सक्राइब करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!