हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए गुड न्यूज, अब ई-बसों में भी मान्य होंगे बस पास; 150 किमी तक कर सकेंगे सफर

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 11:35 AM

bus passes will now be valid on e buses in haryana as well

हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां अब ई-बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थी बस पास को दिखाकर सफर कर सकेंगे।  विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां अब ई-बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थी बस पास को दिखाकर सफर कर सकेंगे।  विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 28 मई को पानीपत में विद्यार्थियों के बस पास को इलेक्ट्रिक बसों में लागू करने की घोषणा की थी। अब विभाग की ओर से इसे लागू कर दिया गया है। सोनीपत में करीब 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बिना अतिरिक्त किराया दिए यात्रा कर सकेंगे।

सोनीपत डिपो से 15 ई-बसें चलाई जा रही है। इन बसों का सोनीपत से दिल्ली आईएसबीटी, गोहाना, गन्नौर और पानीपत तक संचालन हो रहा है।  यह फैसला शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ताकि बच्चों को आवगमन की सुविधा मिल सके ताकि वे बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सकें।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!