कैथल में रिश्ते तार-तार: भाई ने बहन के साथ की घिनौनी हरकत, पीड़िता बोली- रूम में मैं...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jun, 2025 01:44 PM

brother raped his sister in kaithal crime news

हरियाणा के कैथल से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के ढांड थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डेस्कः हरियाणा के कैथल से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के ढांड थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 11 जून को घर के ऊपर वाले कमरे में अकेली थी। परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। तभी ताऊ का लड़का विवेक कमरे में आ गया था। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी। आरोपित ने उसे दिलासा दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने इसके बारे में परिवार के लोगों को बताया और महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

युवती की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और मंगलवार शाम को उसे हनुमान वाटिका कैथल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!