विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को मिले 18 से 20 टिकटें : अशोक शर्मा

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2024 03:33 PM

brahmins should get 18 to 20 tickets in the assembly elections ashok sharma

ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त को हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े गांव बास  जिला हिसार में हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मणों का एक महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा

चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त को हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े गांव बास  जिला हिसार में हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मणों का एक महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा । जिसमें कई हजारों की संख्या में ब्राह्मण इकट्ठे होकर अपनी समस्याओं पर विचार करेंगे और राजनीतिक पार्टियों को सचेत करने का प्रयास करेंगे कि अब की बार आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को कम से कम 18 से 20 तक एसी टिकट दी जाए जिन पर ब्राह्मण समाज का वर्चस्व है और जहां से ब्राह्मण जीतने में सक्षम है।


अबकी बार हरियाणा का ब्राह्मण किसी के बहकावे में नहीं आएगा और अपनी लड़ाई अच्छी मजबूती के साथ लड़ेगा और समाज को एकजुट करेगा जहां-जहां पर भी ब्राह्मण प्रत्याशी होगा उसको जीताने का कार्य करेगा ताकि ब्राह्मणों का भी इस प्रदेश के अंदर हिस्सेदारी भागीदारी मिल पाए क्योंकि चुनाव के दिनों में राजनीतिक पार्टियों ब्राह्मण समाज को केवल और केवल वोट लेने के लिए प्रयोग करती हैं जब चुनाव के बाद सरकार बन जाती है तब ब्राह्मण समाज को सरकार में हिस्सेदारी नहीं मिलती और ब्राह्मण राजनीतिक तौर पर पिछड जाता है लेकिन अबकी बार ब्राह्मण समाज ने ठाना है जो पार्टी ब्राह्मण समाज को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी उस पार्टी को ब्राह्मण समाज अपना आशीर्वाद देगा।

इतिहास गवाह है जब-जब ब्राह्मण के साथ राजनीतिक पार्टियों ने टिकटों को लेकर हेरा फेरी क।  तब तब उस पार्टी की सरकार हरियाणा में ब्राह्मणों ने बनने नहीं दी। क्योंकि ब्राह्मण कभी किसी का विरोध नहीं करता लेकिन ब्राह्मण समाज भगवान से दुआ जरूर करता है और जो ब्राह्मण का आशीर्वाद जिस भी राजनीतिक पार्टी को मिलता है वहीं राजनीतिक पार्टी सतासीन होती है यह कोई छिपी हुई बात नहीं।  आने वाले विधानसभा में अगर ब्राह्मण का गौरव राजनीतिक पार्टियों ने बढ़ाना है उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है तो उनको हिस्सेदारी के हिसाब से भागीदारी टिकट देनी पड़ेगी ताकि ब्राह्मण समाज भी इस प्रदेश की सेवा कर सके।  ब्राह्मण हर तरह से सक्षम है किसी को जिताना भी जानता है तो हराना भी जानता है। 

अशोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हरियाणा की अग्रणी राजनीतिक पार्टियों को ब्राह्मण समाज की मांग पर मंथन करना चाहिए और ब्राह्मण समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि ब्राह्मण के बिना कुछ नहीं हो सकता।  ब्राह्मण खाप हरियाणा बहुत जल्दी एक प्रतिनिधिमडल बनाकर राजनीतिक पार्टियों से बात करेगी और हमारे समाज के जो भी लोग टिकट लेने के चाहवान हैं  उनको टिकट दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी इस कार्य के लिए एक अलग से कमेटी तैयार की जाएगी जो अग्रणी राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करेगी और समाज में ब्राह्मणों की राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने का काम करेगी। 
 
27 अगस्त 2024 को गांव बास हिसार में ब्राह्मण समाज का बहुत बड़ा महा अधिवेशन हो रहा है।  इस बार ब्राह्मण होगा सरकार बनाने का सूत्रधार। अबकी बार ब्राह्मण वो मिसाल पैदा करेगा जो आज तक नहीं हुई।  प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने  कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण 15.56 प्रतिशत की हिस्सेदारी समाज में रखता है, लेकिन जब भी चुनाव आता है, ब्राह्मण को उसके  हिस्सेदारी के हिसाब से सीटों में हिस्सेदारी नहीं दी जाती और ब्राह्मण राजनीतिक तौर पर पिछड़ता जा रहा है।

ब्राह्मणों को चुनाव के अंदर वो टिकटें दी जाती हैं, जहां से ब्राह्मणों का दावा मजबूत नहीं होता। इस वजह से समाज के लोग चुनाव नहीं जीत पाते और राजनीतिक पाटियों इस तरह से हमारे समाज पर कुठाराघात करती हैं। लेकिन अब ब्राह्मण समाज जाग  चुका है। अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जानता है और समाज के भलाई एवं हितों की रक्षा के लिए एकत्र हो रहा है। जितनी भी ब्राह्मण समाज की संस्थाएं हैं, सबका एक ही प्रयास है कि ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी कैसे सुनिश्चित की जाए। इस कार्य में ब्राह्मण खाप हरियाणा पूरे तन,मन एवं धन से समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं। 


अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि ब्राह्मणों को तो एक ही नारा है - हमारा वो,  जो हमारी बात करे- । ब्राह्मण समाज कभी किसी पार्टी का विरोधी नहीं रहा। किसी पार्टी से ब्राह्मण समाज ने द्वेष नहीं रखा। लेकिन इसके बावजूद दर्द तब होता है जब हमारा प्रतिनिधित्व जबरदस्ती हमसे छीन लिया जाता है।  जिसमें हरियाणा प्रांत से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे तथा अपनी बात को मंच के माध्यम से समाज के सामने रखेंगे। ब्राह्मणों की बहुत सी मांगें अभी तक अधूरी पड़ी हैं जिनकों ब्राह्मण समाज की एकजुटता पूरा कराने काम करेगी।

हमारे जितने भी ईबीपीजी के बच्चे नौकरी से वंचित हैं, उनको जल्द से जल्द सरकार से मिलकर ज्वाइनिंग कराने का आग्रह किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि ब्राह्मण खाप प्रदेश के उन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी जहां पर ब्राह्मण समाज का वर्चस्व है। ब्राह्मणों को एकत्र करने का कार्यक्रम शुरू करेगी।  27 अगस्त को ऐतिहासिक गांव बास से इसका शंखनाद होगा। जिसमें  बास गांव में हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचेंगे। ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!