गुड़गांव के हर वार्ड में बीजेपी की लहर: राव महेंद्र सिंह

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Mar, 2023 04:20 PM

bjp wave in every ward of gurgaon

आगामी नगर निगम चुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है। शहर के हर वार्ड में बीजेपी की लहर है। जनता ने इस बार राव महेंद्र सिंह को वार्ड-35 से पार्षद चुनने का मन बना लिया है। राव महेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम की जनता भी समझ चुकी है कि शहर का...

गुड़गांव,(ब्यूरो): आगामी नगर निगम चुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है। शहर के हर वार्ड में बीजेपी की लहर है। जनता ने इस बार राव महेंद्र सिंह को वार्ड-35 से पार्षद चुनने का मन बना लिया है। राव महेंद्र सिंह ने कहा कि गुड़गांव की जनता भी समझ चुकी है कि शहर का चहुंमुखी विकास भाजपा शासन में ही संभव है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

राव महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गुड़गांव में काफी तरक्की हुई है। आज गुड़गांव विश्व स्तरीय शहरों की श्रेणी में शुमार है। गुड़गांव के विकास की गति बनी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के आठ साल के शासनकाल में शहर की चमचमाती सड़कें, फ्लाईओवर, अंडर पास हर चौक चौराहें पर बनें है ताकि लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ें। अभी भी गुड़गांव के हर इलाके में विकास कार्य लगातार जारी है।
 

राव महेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र अब जनता को पसंद आ रही है। पीपीपी के तहत सारी सरकारी सुविधाएं अब घर बैठे मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!