जनसंपर्क अभियान में लोगों का मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स : बराला

Edited By Shivam, Updated: 13 Sep, 2019 05:25 PM

bjp state president s statement good response in public relations campaign

हरियाणा के विधान सभा चुनाव में बीजेपी द्वारा 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 11 सितंबर से 15 सितंबर तक जन संपर्क भियान कि चलाया हुआ है। इसी जन संपर्क अभियान के तहत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक के सिटी पार्क में बीजेपी को...

रोहतक(दीपक): हरियाणा के विधान सभा चुनाव में बीजेपी द्वारा 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 11 सितंबर से 15 सितंबर तक जन संपर्क भियान कि चलाया हुआ है। इसी जन संपर्क अभियान के तहत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक के सिटी पार्क में बीजेपी को आशीर्वाद के लिए आम लोगों से संपर्क किया। बराला के साथ राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी साथ थे। 

पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी नेता, सांसद, मंत्री जन संपर्क अभियान के जरिए लोगों से संपर्क में लगे हुए है।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि बीजेपी का विधान सभा चुनाव 2019 को देखते हुए टिकटों की घोषणा होने से पहलेे एक महा जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता, नेता लोगों से संपर्क कर रहे है। बराला ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने अपने विधान क्षेत्र में जन संपर्क अभियान किया था और अब रोहतक में किया है। 

उन्होंने कहा कि रोहतक में सुरेश भट्ट ने जन संपर्क अभियान की शुरुवात की थी। बराला ने कहा कि पहले लोग छोटी-छोटी समस्या नहीं बताते थे, लेकिन अब इस जन संपर्क से लोग अपनी छोटी समस्या भी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगो के मनोहर लाल की सरकार ने पांच साल में विकास कार्य करवाए हंै, उनसे लोगो की आशाएं जगी है। बराला ने कहा कि बीजेपी को आशीर्वाद देने की बात लोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!