Edited By Mohammad Kumail, Updated: 16 Oct, 2023 04:06 PM

कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक राव दानसिंह अपने पैतृक गांव प्रहलादगढ़ भिवानी में पहुंचे और उन्होंने अपनी भाभी सरबती यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की...
भिवानी (अशोक भारद्वाज) : कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक राव दानसिंह अपने पैतृक गांव प्रहलादगढ़ भिवानी में पहुंचे और उन्होंने अपनी भाभी सरबती यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 75 वर्षीय सरबती यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए अनेक राजनैतिक, सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि गांव प्रह्लादगढ़ पहुंचे। महेंद्रगढ़ के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के दबंग नेता राव दान सिंह ने कहा कि उनकी भाभी सरबती यादव का व्यक्तित्व साधारण रहा है। उन्होंने अपने परिवार को हमेशा एकता के सूत्र में बांध कर रखा है। उन्होंने कहा कि भाई के निधन के बाद वह अकेलापन महसूस कर रही थी, उनके निधन से उनके परिवार को ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े लोगों को भी सदमा है।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्रगढ़ विधायक दान सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में माहौल बदलता जा रहा है। भाजपा 10 वर्ष पहले सत्ता में आई थी और लोगों ने बड़ी उमंग के साथ मतदान किया था, लेकिन अब वह उमंग निराशा में बदल गई है और हरियाणा में यह निराशा 100% है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोगों ने अब मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में अब चुनाव होने जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी का खाता तक नजर नहीं आएगा। लोगों को भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी का इन चुनाव में पता चल जाएगा।
पत्रकारों के सवाल पर बोलते हुए राव दान सिंह ने कहा कि केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अब राजनीतिक माहौल अलग तरीके से बनता जा रहा है। लोग बदलाव चाहते हैं और आने वाले समय में भाजपा को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि जो वादा भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से किया था, उस पर कहीं पर भी खरी नहीं उतरी। उन्होंने राजस्थान के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि 25 वर्ष से राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता था, लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी नाराजगी नहीं है और यह सारा श्रेय मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की लोकहित योजनाओं को जाता है। जिनकी योजनाओं को दूसरे प्रदेश भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस एक बड़ी ताकत है और 100% बड़े बहुमत के साथ हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। रावदान सिंह से कांग्रेस में मुख्य मंत्री के चेहरे की बात की गई तो उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला हाई कमान और विधायक करेंगे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष आपके समक्ष के माध्यम से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ताकत को बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी उन्हें आदेश जारी करेगी वहीं से वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को बरगलाने का काम किया है। जनता के समक्ष बीजेपी ने झूठे वादे किए हैं और आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। अनेक कर्मचारी यूनियन सरकार का विरोध कर रही है। आंगनवाडी, आशा वर्कर्स, दिव्यांग, बीपीएल कार्ड धारक, परिवार पहचान पत्र प्रॉपर्टी आईडी सहित अनेक समस्या से लोग घिरे हुए हैं। एक तरफ सरकार की नीतियां लोगों को खत्म करने पर हैं तो दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)