Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2025 02:25 PM

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में हैट्रिक लगाने और पिछड़ा कार्ड खेलने के साथ ही अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के चेहरे का पंजाब व बिहार जैसे राज्यों में भी करेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी बिहार के विस चुनावों को ध्यान
चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में हैट्रिक लगाने और पिछड़ा कार्ड खेलने के साथ ही अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के चेहरे का पंजाब व बिहार जैसे राज्यों में भी करेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी बिहार के विस चुनावों को ध्यान में रखते हुए छह जुलाई को पटना जाएंगे, जहां पर वे भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही ओबीसी समाज को बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी में हैं।
भरोसेमंद उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि 6 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पटना जाएंगे। उस दौरान उकने साथ में कुछ भाजपा के सियासी दिग्गज नेता भी साथ में रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री 6 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में माली समाज की ओर से होने जा रहे माली समाज के सम्मेलन में बात रखेंगे।
पटना में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में माली समाज का भव्य सम्मेलन रखा जा रहा है, इस सम्मेलन के बहाने सीएम हरियाणा एक तीर से कई निशाने साधने का काम करेंगे। यहां पर समाज की ओर से उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। आयोजन का मकसद एक तीर से कईं कईं निशाने साधने का काम किया जा रहा है।सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम कार्यक्रम के जरिए भाजपा माली समाज और ओबीसी के वोटरों लुभाने का काम करेगी। वैसे, यह आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी है।
बिहार में विधानसभा को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तैयारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस क्रम में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए कार्यक्रमों की कड़ी का आयोजन होगा। भाजपा ने राज्यभर में एक विशेष कार्यक्रम और जनसंवाद अभियान की योजना तैयार की है, जिससे जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है। भाजपा नेताओं की सक्रिय और रणनीति को ध्यान में रखते हुए अन्य दल भी अब चुनावी गुणा-गणित में जुट गए हैं। राजद, जदयू और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संपर्क में जुट गए हैं।
पंजाब में सक्रिय नायब सैनी के दौरों से आप नेताओं में चिंता
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के जरिये भाजपा पंजाब में भी विस चुनावों के लिए अभी से तैयारी में है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के जालंधर, जीरकपुर, लालडू और डेराबस्सी, संगरूर ही नहीं बल्कि पंजाब के सियासी परिवारों की खुशी व गम में शामिल हो रहे हैं।
पंजाब में सीएम हरियाणा के सक्रिय हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं की चिंता बढ़ी हुई है। अहम बात यह है कि बड़ी संख्या में पंजाब के अंदर पिछड़ा वर्ग के साथ साथ में अनुसूचित समाज के वोट हैं। खुद सैनी समाज बड़ी संख्या में पंजाब में है। कुल मिलाकर पंजाब व बिहार की धरती पर सीएम हरियाणा के यह दौरे एक तीर से कईं निशाने साधने की रणनीति का हिस्सा है।