बेखौफ बदमाश: BJP नेता के भतीजे को मारी गोली, गले से सोने की चेन खींच हुए फरार

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2020 12:59 PM

bjp leader s nephew shot dead

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजे को गोली मार दी। बदमाश जाते जाते घायल के गले की सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए। वारदात इंदिरा मार्केट में स्थित एक बेकरी की है। जहां बीजेपी नेता राजपाल शर्मा का भतीजा सौरव

बहादुरगढ़(प्रवीण):  बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजे को गोली मार दी। बदमाश जाते जाते घायल के गले की सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए। वारदात इंदिरा मार्केट में स्थित एक बेकरी की है। जहां बीजेपी नेता राजपाल शर्मा का भतीजा सौरव सोमवार की देर शाम काम कर रहा था। इसी दौरान दो बदमाश बेकरी के अंदर दाखिल हुए और सौरव के गले की चेन झपट ली। सौरव ने जब विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने सौरव की छाती में गोली मार दी जिससे सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सौरव को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर भर में नाकेबंदी भी करवाई।  इस वारदात के पीछे का मकसद सिर्फ लूट पाट है या पुरानी रंजिश। इसका खुलासा तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!