हरियाणा में भाजपा का एक और मास्टर स्ट्रोक, तीन और विधायकों ने थामा दामन

Edited By Naveen Dalal, Updated: 05 Aug, 2019 05:29 PM

bjp has another stroke in haryana three more mlas stopped

हरियाणा में विधानसभा चुनावी माहौल है और भाजपा का कुनाबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में इनेलो के तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए है...

ब्यूरो : हरियाणा में विधानसभा चुनावी माहौल है और भाजपा का कुनाबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में इनेलो के तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए है। बता दें कि भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में रानियां के विधायक रामचंद्र कांबोज, फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक नसीम अहमद और सफीदों के आजाद विधायक जसवीर देशवाल हैं। 

इससे पहले इनेलो को छोड़कर रतिया के विधायक रविंद्र बलियाना भी भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं उनके साथ-साथ बंसीलाल सरकार में मंत्री रहे जगदीश यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि जून महीने में इनेलो के नूंह से विधायक जाकिर हुसैन और जींद के जुलाना से विधायक परमिंदर सिंह ढुल वहीं लोकसभा चुनाव से पहले विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल हुए थे।रोहतक के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल भी भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इनेलो, कांग्रेस और जेजेपी के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं सुभाष बराला का कहना है कि ये सभी नेता बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुए हैं। लेकिन जामकारी के लिए बता दें कि सितंबर में इनेलो से पार्टी के तत्कालीन सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद दोनों भाइयों ने अपनी नई जननायक जनता पार्टी बनाई। इसके बाद हुए नगर निगम मेयर चुनाव में, जींद उपचुनाव में और लोकसभा चुनाव में इनेलो कमजोर साबित हुई। लोकसभा चुनाव में पार्टी का एक भी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाया। शायद इसलिए भी पार्टी से विधायकों का मोहभंग होना शुरू हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!