भाजपा हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े प्रदेश दौरे पर, दिल्ली में सांसदों संग की बैठक

Edited By Shivam, Updated: 25 Nov, 2020 08:23 PM

bjp haryana in charge vinod tawde on state visit

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े आगामी दिनों में हरियाणा का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के संदर्भ विचार विमर्श करेंगे।

चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े आगामी दिनों में हरियाणा का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के संदर्भ विचार विमर्श करेंगे।

नई दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े की हरियाणा के लोकसभा सांसदों व राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक के उपरांत हरियाणा के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बैठक एक प्रकार से राजनैतिक परिचयात्मक बैठक थी। बैठक में पार्टी संगठन के अतिरिक्त प्रदेश की राजनैतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी विश्लेषणात्मक रूप से चर्चा हुई।

PunjabKesari, haryana

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े  कल चंडीगढ़ में विधायक दल व मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा भाजपा की सह प्रभारी व सांसद अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित रहेंगी। हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े आगामी दिनों में हिसार, कुरुक्षेत्र व गुरूग्राम का दौरा भी करेंगे।

हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े इस दौरान प्रशिक्षण शिविरों में मंडलाध्यक्षों व जिलाध्यक्षों से भी भेंट करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!