टोल विवाद को लेकर फिर से धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष, टोल को मेरठ की तरफ खिसकाने की मांग पर अड़े

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Sep, 2023 03:38 PM

bjp district president sits on strike again over toll dispute

जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334B के झरोठी टोल पर भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच में विवाद तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। कल देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के खिलाफ टोल पर धरना...

सोनीपत(सन्नी मलिक): जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334B के झरोठी टोल पर भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच में विवाद तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। कल देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के खिलाफ टोल पर धरना दिया था। वहीं आज फिर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीण टोल कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं। आसपास के ग्रामीण और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि टोल को मेरठ की तरफ शिफ्ट किया जाए और आसपास के ग्रामीण को फ्री गंतव्य सुविधा दी जाए।

PunjabKesari

सोमवार दोपहर को जब सोनीपत के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष तीरथ राणा और अन्य भाजपा नेता सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334b मेरठ-झज्जर-झरोठी टोल से सोनीपत की तरफ आ रहे थे, तब उनके साथ टोल कर्मचारियों ने बदसूलकी की। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूसे चले। इसके बाद शिकायत बाजी का दौर चला तो मामला थाने पहुंचा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देर रात तक टोल को फ्री रखा और टोल कर्मियों पर बदसलूकी के आरोप लगाए गए। आज भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। मांग की गई कि आसपास के ग्रामीणों का टोल फ्री किया जाए और टोल को 1 किलोमीटर आगे मेरठ की तरफ शिफ्ट किया जाए।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तीर्थ  राणा व अन्य नेताओं के साथ साथ ग्रामीणों ने कहा कि भिगान टोल प्लाजा और इस टोल पर शिकायतों का दौर है। महिलाओं के साथ बदसूलुकी की तस्वीरें सामने आती है, हमारी मांग है कि आसपास के ग्रामीणों का टोल फ्री किया जाए।  इसके अलावा टोल को 1 किलोमीटर आगे शिफ्ट किया जाए। ताकि सोनीपत से रोहतक जाने वाला पुराना रास्ता बिना टोल के चल सके, जिससे खरखोदा और सोनीपत के नागरिकों को सुविधा हो सके।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!