नरवाना में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी का फिर हुआ विरोध, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों हुई धक्का-मुक्की

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Sep, 2024 08:56 PM

bjp candidate krishan bedi was again opposed in narwana

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी की नरावाना में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किसानों की नाराजगी उनपर भारी पड़ रही है। एक बार फिर  नरवाना विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण बेदी को विरोध का सामना करना पड़ा...

नरवाना(गुलशन चावला): भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी की नरावाना में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किसानों की नाराजगी उनपर भारी पड़ रही है। एक बार फिर  नरवाना विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण बेदी को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअस वीरवार को कृष्ण बेदी अपने चुनाव प्रचार के लिए करमगढ़ गांव में पहुंचे थे, जहां मौजूद लोगों ने उनसे सवाल जवाब किया।

PunjabKesari

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि किसान आंदोलन में उनके समर्थन में उन्होंने कोई बात क्यों नहीं की। भाजपा से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। इसी बीच वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान कृष्ण बेदी को गांव के लोगों द्वारा काले झंडे भी दिखाए गए। गौरतलब है कि इससे पहले भिखेवाला गांव में भी भाजपा द्वारा नरवाना विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए कृष्ण बेदी का विरोध हुआ था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!