बीमा सखी योजना लाखों महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली स्कीम: मोहन लाल बड़ौली

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Dec, 2024 07:51 PM

bima sakhi yojana a scheme that will change the lives of millions

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। बीमा सखी योजना लाखों महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली योजना है। इस योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीमा सखी योजना कारगर साबित होगी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली बीमा सखी योजना की शुरूआत हरियाणा की भूमि पानीपत से करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से पूरे देश की लाखों-करोड़ों महिलाएं लाभान्वित होंगी। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बीमा सखी योजना की अहम भूमिका रहेगी।  

गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली यमुनानगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। लक्ष्य पूरा करने पर श्री बड़ौली ने यमुनानगर जिला के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुनानगर जिला सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर  है। उन्होंने यमुनानगर जिला से अधिक से अधिक महिलाओं व आम जन को 9 दिसंबर को पानीपत पहुंचने का आह्वान भी  किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि यमुनानगर से अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। अभी तक हरियाणा में 27 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि हमने 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का जो लक्ष्य रखा है उसे हम जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब 10 दिसंबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा है उन्हें ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे देश में 11 करोड़ लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। अब तक देश भर में 12 करोड़ से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। भाजपा की देश और प्रदेश में आगे भी लगातार सरकार बने इसके लिए हम संगठन को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। 

किसानो के सवाल पर बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही किसानों को सम्मान दिया है। किसानों को सम्मान निधि देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। हरियाणा की नायब सरकार किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। दूसरे राज्यों की सरकार को भी हरियाणा की तरह किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी देनी चाहिए।

 कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, संगीता सिंघल, प्रीति जौहर, निश्चल चौधरी, मनीषा अग्रवाल, सीताराम मित्तल, नीरज गुप्ता, विभोर पाहुजा,अनिल कुमार , कल्याण सिंह, प्रवीण अग्रवाल ,विपुल गर्ग, रामपाल सिंह , मनोज गुप्ता, अंकित गोयल, प्रियंक शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, राकेश त्यागी, अशोक मेंहदीरत्ता आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!