हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं  का लाभ पहुंचाने में मददगार बनें कार्यकर्ता:  धनखड़

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2025 05:12 PM

workers should be helpful in providing benefits of government schemes to every e

केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में नायब सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। समाज के हर वर्ग की देश - प्रदेश के विकास में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

चंडीगढ(चन्द्र शेखर धरणी):  केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में नायब सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। समाज के हर वर्ग की देश - प्रदेश के विकास में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।  

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह  यह सुनिश्चित करें कि अपने अपने क्षेत्र में हर पात्र नागरिक को मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने एम आर हसनपुर स्कूल में आयोजित बादली विधानसभा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान देश और समाज सेवा से होती है।

आप सभी यह निश्चय कर लें कि आगामी सेवा पखवाड़े में अपने अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओ के लाभ से वंचित रहे हर पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ दिलवाने में मददगार बनेंगे। पात्र नागरिक को योजना का लाभ मिलने से उसका विश्वास आपके प्रति , भाजपा के प्रति और भाजपा की मोदी नायब सरकार के प्रति और बढ़ेगा। नागरिकों के विश्वास से ही  भाजपा संगठन और  मजबूत होगा।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

  राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अगला पखवाड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसमें 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है, 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती  और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती है। पार्टी इस पखवाड़े को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी । इस पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रमों को समारोह के रूप में आयोजित करेंगे । इस दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, खेल प्रतियोगिताएं, वोकल फॉर लोकल,खादी की खरीद, पात्र लोगों के आयुष्मान, हैप्पी कार्ड बनवाना सहित अलग अलग प्रकार की 14 गतिविधियां होंगी। सभी कार्यकर्ता इन आयोजनों में बढ़-चढक़र भागीदारी करेंगे। बैठक में  पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।

मंडल कार्यकारिणी बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी और दादरी जिला प्रभारी महेश चौहान ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सरल ऐप पर अपना प्रोफाइल अपलोड करने सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। मंडल कार्यकारिणी की बैठक में विनोद भटेड़ा, पवन लोहारी , संदीप हसनपुर , मनोज धनखड़, बसंत सुहरा, महावीर पेलपा, विनोद बाढ़सा,अमित गुभाना, सोमवीर कोडान सहित पार्टी पदाधिकारी,मोर्चो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!