कैथल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हैंड ग्रेनेड व हथियार सप्लाई करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 20 Mar, 2023 03:39 PM

शहर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हैंड ग्रेनेड व हथियार सप्लाई करने के मामले में भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कैथल: शहर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हैंड ग्रेनेड व हथियार सप्लाई करने के मामले में भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जींद गांव के अलावा निवासी सोनू के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि वर्ष 2015 में सीआईए पुलिस ने चार आरोपियों को हैंड ग्रेनेड व हथियार सहित लूट के प्रयास में गिरफ्तार किया था। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान इस बात खुलासा हो गया कि इन आरोपियों को सोनू ने ही हथियार दिया था।
वहीं पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया,जिसे न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गया और दोबारा से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। साथ ही पुलिस की गिरफ्तारी से भागने लगा। उसकी इन हरकतों को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 6 जुलाई 2018 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सोनू काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

कैथल में दो छात्राओं अपहरण, कालेज जाने के बाद नहीं लौटीं घर...पुलिस कर रही मामले की जांच

बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, रखा गया था 50 हजार...

आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी गिरफ्तार, 18 साल बाद पुलिस ने किया काबू

Encounter in Haryana: रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो आरोपी घायल गिरफ्तार

कैथल में ठेके से कैश लेने पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग, 1 को लगी गोली, 15 राउंड फायर कर...

कैथल में ACB का बड़ा एक्शन; पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत 3 कर्मचारी दबोचे, विभाग...

कैथल की महादेव कॉलोनी में भीषण आग, घर खाली होने से बड़ा हादसा टला, लाखों का जला सामान

खुशखबरी: कैथल-चीका फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर

हरियाणा के 5 जिलों के स्कूलों में सप्लाई हुआ खराब गुड़, फफूंद लगे गुड़ की सप्लाई पर शिक्षा विभाग की...

पैसे मांगने और धमकी देने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, 1 पुलिस रिमांड पर