दिल्ली से बड़ी खबर: किसानों के मुद्दे को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री मनोहर

Edited By Shivam, Updated: 28 Nov, 2020 10:42 PM

big news from delhi chief minister manohar met home minister shah

किसानों के आंदोलन का असर हरियाणा सरकार पर अब पडऩे लगा है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। मुख्यमंत्री मनोहर का गृहमंत्री अमित शाह...

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (कमल/धरणी): किसानों के आंदोलन का असर हरियाणा सरकार पर अब पडऩे लगा है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। मुख्यमंत्री मनोहर का गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम एकाएक बना। मुख्यमंत्री गुरुग्राम से सीधा दिल्ली आए और गृहमंत्री से मुलाकात करके हिसार के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-सोनीपत मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ है। किसान अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार से से बातचीत को लेकर सिंघु बॉर्डर पर ही धरना देकर बैठे हैं, जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है और आमजन को समस्या बन रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!