30 हजार रूपए रिश्वत के साथ धरे गए मछली विभाग के अधिकारी, सबसीड़ी की एवज में मांगे थे 90 हजार

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 02 Sep, 2022 08:39 PM

big action of vigilence fish department officials arrested with 30000 bribe

इसके बाद विजिलेंस की टीम ने भ्रष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

झज्जर(दिनेश मेहरा): भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने झज्जर में मछली विभाग के दो अधिकारियों को 30 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ पानीपत विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने भ्रष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

हरियाणा सरकार की सब्सिडी रिलीज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया था कि मछली विभाग के दो अधिकारियों ने हरियाणा सरकार की सब्सिडी को रिलीज करने की एवज में ही 90 हजार रूपए की रिश्वत की डिमांड की थी। आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 60 हजार रूपए की रकम रिश्वत के रूप में ले चुके थे। अब उन्होंने शिकायतकर्ता से 30 हजार रूपए की बाकी रकम लेने के लिए दबाव बनाया हुआ था। इसी के चलते विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को काबू करने के लिए जाल बिछाया। विभाग के दोनों अधिकारी विजिलेंस के इसी जाल में फंस गए।

 

पहले भी 60 हजार रूपए की रिश्वत ले चुके थे आरोपी

 

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रिश्वत के साथ पकड़े गए अधिकारियों की पहचान मछली विभाग के एफओ यशवेंद्र सिंह और डीएफओ जय गोपाल के रूप में हुई है। डीएफओ जय गोपाल ने ही दोनों बार रिश्वत की रकम शिकायतकर्ता से लेकर एफओ यशवेंद्र के पास पहुंचाई थी। रिश्वत की इस रकम मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!