हरियाणा देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश, रोहतक में बोले भूपेंद्र हुड्डा- 60 गैंग कर रहे हैं काम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Oct, 2025 06:39 PM

bhupinder singh hooda said haryana is most unsafe state in country

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश पूरे देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश है और यहां पर 60 संगठित अपराध करने वाले गैंग लोगों को भयभीत करने का काम कर रहे हैं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने नए कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर अपनी पीठ थपथपाते हुए नहीं थक रही है। वही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि अगर ऐसे ही सरकार चलानी है तो मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अधिकारियों की क्या जरूरत है। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश पूरे देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश है और यहां पर 60 संगठित अपराध करने वाले गैंग लोगों को भयभीत करने का काम कर रहे हैं। आए दिन फिरौती लूट व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार इसे कंट्रोल करने में नाकाम है। जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी तो बदमाशी कभी नहीं हुई। हालांकि उस समय भी बदमाश विदेश में ही बैठे थे। 

वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने तो किसानों के हालात भी बदतर कर दिए हैं। किसानो की आमदनी को दुगना करने का दावा करने वाली सरकार ने लागत को बढ़ा दिया है और आमदनी कम हो गई है और यही नहीं अब तो किसानों के साथ पोर्टल व रजिस्ट्रेशन के नाम से भद्दा मजाक किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के खिलाफ दाखिल हुई चार्जसीट को भी राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!