कल गेस्ट टीचरों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, गोली-लाठी से नहीं दिल में जगह बनाने से चलती है सरकार (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jan, 2024 01:50 PM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। भूपेंद्र हुड्डा ने नववर्ष के आगमन पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। भूपेंद्र हुड्डा ने नववर्ष के आगमन पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर में कल हुए गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी गोली और लाठी से सरकार चलाना चाहती है। सरकार लोगों के दिल में जगह बनाने से चलती है। वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रदेश विकास में एक नंबर पर था, लेकिन आज बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर 1 बनकर रह गया है।

पहलवानों के पक्ष में बोले भूपेंद्र हुड्डा

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आक्रोश रैली कर रही है जिसमें लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने अब मन बना लिया है जिसके चलते 2024 में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पुरुस्कार लौटा रहे पहलवानों का पक्ष लेते हुए कहा कि वह खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी कोई ऐसी मांग नहीं मांग रहे हैं जिसको पूरा नहीं किया जा सकता।

वहीं हुड्डा ने अयोध्या राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर के द्वार राजीव गांधी ने खोले थे और इसका शिलान्यास भी राजीव गांधी ने हीं किया था, राम सबके हैं। भूपेंद्र हुड्डा का कहीं ना कहीं कहने का तात्पर्य था कि भारतीय जनता पार्टी फोकट में श्रेय ना लें, जबकि जो वह काम कर रहे है वह राजीव गांधी पहले कर चुके थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!