हरियाणा बन गया Crime Capital...देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में से एकः भूपेंद्र हु्ड्डा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 12 Jul, 2024 03:58 PM

bhupendra hooda said haryana has become the crime capital

हरियाणा प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है।ऐसे में सरकार क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है।ऐसे में सरकार क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले बदमाशों को हरियाणा से खदेड़ा जाएगा। साथ ही कहा कि बढ़ते अपराधों के चलते प्रदेश के युवा बेरोजगार हो रहें, क्योकि आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश में निवेश नहीं हो रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कांग्रेस प्रदेश में "हरियाणा मांगे हिसाब" अभियान चलाकर बीजेपी से 15 सवाल पूछे जाएंगे।आखिर बीजेपी ने 10 साल के कार्यकाल में क्या विकास कार्य किया। भूपेंद्र हुड्डा ने अग्नि वीर योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की भी अपील की है।

विधानसभा की तैयारी में जुटे सभी दल अब यात्राओं की ओर फोकस कर रहे हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रदेश में यात्रा निकालने की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के 10 साल के कार्यकाल को लेकर प्रदेश भर में यात्रा निकालने की घोषणा की है। इस यात्रा के दौरान भाजपा से 15 सवाल पूछेंगे कि आखिर 10 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने प्रदेश के लिए क्या किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत लोगों के घर घर तक पहुंचेगी और प्रदेश सरकार से पूछेगी 10 साल में आखिर जनता के लिए उन्होंने क्या किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कांग्रेस 15 सवाल पूछेगी जो भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ते अपराध महंगाई व विकास कार्य को लेकर होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2005 से पहले भी प्रदेश में अपराध व्याप्त था, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। भाजपा के शासनकाल में फिर से एक बार अपराध बढ़ गया है। व्यापारी हो या फिर नेता कोई भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की हालत क्या होती होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है, जिसके चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। क्योंकि कोई भी नया निवेश अपराध के चलते प्रदेश में नहीं आ रहा है। वहीं इनेलो और बसपा के बीच में हुए गठबंधन को लेकर कहा कि प्रदेश में इससे कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है, लोग अब समझ चुके हैं वोट काटु नेताओं को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिए गए फैसलों को वापस कर रहे हैं। इससे साबित होता है की 10 साल में केवल जनता का शोषण हुआ है। इसलिए भाजपा को अपने ही बनाए गए नियमों को तोड़ना पड़ रहा है।  

  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!