अंबाला शहर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 10 Jan, 2023 10:56 AM

bharat jodo yatra reaches ambala city film actor raj babbar walks with rahul

अंबाला में कांग्रेस लीडर और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी के साथ कदमताल किया।

अंबाला : हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है। इस बीच राहुल गांधी अंबाला शहर में प्रवेश कर गए हैं। अंबाला छावनी के बाद राहुल गांधी के साथ भारत यात्री मॉडल टाउन में पहुंचे, जहां करीब आधे घंटे तक यात्रा का ब्रेक हुआ। सुबह 6 बजे घने कोहरे के बीच यात्रा की शुरुआत शाहपुर से शुरू हुई थी। अंबाला शहर पहुंचने पर राहुल गांधी ने लोगों के साथ चाय पर चर्चा भी की।

 

दोपहर बाद शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल होंगे राहुल

 

अंबाला में कांग्रेस लीडर और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी के साथ कदमताल किया। राहुल गांधी अंबाला को कवर करने के बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हरियाणा पंजाब बॉर्डर(शंभू) से होते हुए पंजाब में प्रवेश करेंगे, यानी राहुल को अंबाला कवर करने में करीब 9 घंटे का समय लगेगा।

 

महिलाओं के नाम रहा भारत जोड़ो का 115 वां दिन

 

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा का 115 वां दिन महिलाओं के नाम रहा। यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार को सुबह खानपुर कोलियान से यात्रा आगे बढ़ी और शाम में अंबाला पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के लिए पदयात्री रूके। अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार का मार्च महिलाओं को समर्पित है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के त्योदा गांव में 50 महिलाओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के बयान के मुताबिक गांधी ने कुछ किसानों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनकी मौत केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई थी। बाद में ये कानून वापस ले लिए गए थे। हरियाणा सहित देश भर के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी से अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग भी शामिल है। बयान के मुताबिक, किसान नेताओं ने केंद्र पर कृषि विरोधी कानून आंदोलन के दौरान किए गए अपने लिखित समझौते का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया। गांधी ने जब किसानों की समस्याएं सुनीं उस वक्त हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!