BEO ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, विद्यालय प्रभारी सहित 17 अध्यापक मिले गैर-हाजिर

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2019 04:32 PM

beo did surprise inspection of school

रेवाड़ी के खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी (बी.ई.ओ.) डा. दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा शनिवार को जिले के गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का प्रात: 7.50 पर औचक निरीक्षण किया गया। इस समय विद्यालय में केवल प्र

रेवाड़ी: रेवाड़ी के खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी (बी.ई.ओ.) डा. दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा शनिवार को जिले के गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का प्रात: 7.50 पर औचक निरीक्षण किया गया। इस समय विद्यालय में केवल प्रवक्ता संतोष कुमार शर्मा, उमेद, एवं पी.टी.आई. राजेन्द्र सिंह उपस्थित मिले।

उन्होंने चैक किया कि प्रात: 8 बजकर 5 मिनट तक 17 अध्यापक गैर-हाजिर थे। इनमें विजय यादव पी.जी.टी./विद्यालय प्रभारी, सरोज पंवार पी.जी.टी., सविता यादव पी.जी.टी., विजय लक्ष्मी पी.जी.टी., अशोक कुमार पी.जी.टी., मीनाक्षी पी.जी.टी., दीपशिखा पी.जी.टी., सोनिया यादव पी.जी.टी., संगीता देवी पी.जी.टी., कुमारी बीना पी.जी.टी., सुमन पी.जी.टी., अध्यापिका राजबाला, मीना, अध्यापक ओमबीर, आर्ट एंड क्राफ्ट से सोना, कम्प्यूटर अध्यापिका शालू कालरा व लैब सहायक ऊषा शामिल हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि सभी अध्यापकों को विद्यालय समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होने का नियम है।

उनके द्वारा सभी अध्यापकों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में छात्रों का पढ़ाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया है। उच्च अधिकारियों को आवश्यक कड़ी कार्रवाई करने के लिए संस्तुति की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!