हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का हमला, CISF के 6 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Feb, 2025 04:07 PM

हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे 6 कर्मचारी घायल हो गए। CISF के एक जवान की हालत गंभीर है।

डेस्कः हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे 6 कर्मचारी घायल हो गए। CISF के एक जवान की हालत गंभीर है। आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजा गया। वहीं दूसरे कर्मचारी अपने-अपने ऑफिस में घुस गए। दरअसल, दोपहर एक बजे के करीब सिविल सचिवालय के मुख्य एंट्री गेट पर CISF कर्मचारी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब सिविल सचिवालय के मुख्य एंट्री गेट पर CISF कर्मचारी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में घायल CISF जवान को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

डॉक्टरों का कहना है कि जवान खतरे से बाहर है। मधुमक्खियों के डंक गहरे लगे हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है। मधुमक्खियों को लेकर कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की तरफ से पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

बता दें हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय में 1000 के करीब कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। रोजाना इनकी संख्या इतनी ही रहती है। सुबह 10 बजे के करीब यहां के ऑफिस खुलते हैं। इसके बाद लंच के दौरान सभी कर्मचारी सचिवालय कैंपस में बाहर ही टहलते हैं। यहां देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!