'होणा जाणा कुछ नी, इनका यूं ही लट्ठ बजेगा', राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर बेदी ने ली चुटकी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 04:50 PM

bedi took dig at rahul gandhi s haryana tour nothing is going to happen

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना के लघु सचिवालय में नगर परिषद के हाउस की बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास कार्यों को तेज़ी से लागू करने के लिए कई अहम निर्देश देते हुए 5 कमेटियों का गठन की हैं।

नरवाना (गुलशन चावला) : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना के लघु सचिवालय में नगर परिषद के हाउस की बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास कार्यों को तेज़ी से लागू करने के लिए कई अहम निर्देश देते हुए 5 कमेटियों का गठन की हैं। उन्होंने कहा किसी एक के हाथ मे पॉवर नही रहने दी जाएगी।  

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा मैं कांग्रेस पर भविष्यवाणी कर सकता हूं कि होना जाना कुछ नहीं, जूतों में खीर बंटेगी, चौधर को लेकर इनका लट्ठ बजना है। बेदी ने हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि सैलजा को देखकर वो राजी नहीं, रणदीप को देखकर वो राजी नहीं, सैलजा व रणदीप उनको देखकर राजी नहीं। बेदी ने कहा की अशोक तंवर को और बीच में ले लिया, राहुल गांधी ने एक और नया करिन्दा छेड़ लिया। अगर अब कुछ तो वो नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी के दौरे से कुछ नहीं होता- बेदी

कृष्ण बेदी ने चंडीगढ़ में राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी ख़त्म नहीं होने वाली है राहुल गांधी का दौरा से कोई फर्क नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा गुटबाजी की शिकार रही है और आगे भी होती रहेगी। कांग्रेस के नेताओं में लगातार खींचतान होती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!