विनेश के सम्मान समारोह में बुरी तरह ट्रोल हुए बजरंग, भारत के झंडे पर पैर रखने वाली वीडियो वायरल, बाद में दी सफाई

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Aug, 2024 01:31 PM

bajrang got badly trolled at vinesh s felicitation ceremony

पेरिस से वतन लौटी विनेश फोगाट के वेलकम प्रोग्राम में रेसलर बजरंग पूनिया बुरी तरह ट्रोल हो गए। विनेश के स्वागत के लिए लाई गई जी-वैगन कार की बोनट पर तिरंगे के पोस्टर लगे थे। इस दौरान बजरंग कार के बोनट पर चढ़ गए। उनके पैर के नीचे तिरंगे का पोस्टर आ गया।...

हरियाणा डेस्क : पेरिस से वतन लौटी विनेश फोगाट के वेलकम प्रोग्राम में रेसलर बजरंग पूनिया बुरी तरह ट्रोल हो गए। विनेश के स्वागत के लिए लाई गई जी-वैगन कार की बोनट पर तिरंगे के पोस्टर लगे थे। इस दौरान बजरंग कार के बोनट पर चढ़ गए। उनके पैर के नीचे तिरंगे का पोस्टर आ गया। वीडियो वायरल होते ही बजरंग ट्रोल होने लगे। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि ऐसा सिर्फ अनजाने में हुआ। मैंने हमेशा देश की शान बढ़ाने की कोशिश की है। ये ट्रोलिंग सही नहीं है। 


PunjabKesari

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर सुधीर मिश्रा ने लिखा, 'तिरंगे पर पैर रखे खड़ा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहेगा... यह तिरंगा से भी बड़ा है, क्योंकि ये खिलाड़ी रहा है। बजरंग को नेता बनने की कितनी जल्दी है? इस व्यक्ति को तिरंगा भी नहीं दिखता।'

PunjabKesari

बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला रेसलर्स ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसे लेकर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में आंदोलन हुआ था। पहलवानों ने पहले जंतर-मंतर पर धरना दिया। फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर केस दर्ज किया। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। WFI के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए। जिसके बाद बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया। इस चिट्‌ठी में बजरंग ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया। साक्षी मलिक ने भी कुश्ती से संन्यास ले लिया। प्रधानमंत्री आवास में एंट्री नहीं मिलने पर बजरंग ने अपना अवॉर्ड सामने फुटपाथ पर रख दिया था।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!