बहादुरगढ़ में छाई धुंध की चादर, विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालक परेशान, AQI पहुंचा 300 पार

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Dec, 2024 09:55 AM

bahadurgarh is covered blanket of fog

राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

PunjabKesari

कड़ाके की ठंड के बीच सुबह सवेरे छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए बसों में सवार होते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं घने कोहरे की वजह से लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। 

PunjabKesari

एक्यूआई लेवल फिर 300 से पार 

इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 300 से पार हो गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!