Edited By Isha, Updated: 13 May, 2025 01:01 PM

आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी हरवंत सिंह उर्फ हैरी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरवंत सिंह को चंडीगढ़ के दड़वा इलाके से गिरफ्तार किया है। हरवंत सिंह पंजाब
चंडीगढ़: आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी हरवंत सिंह उर्फ हैरी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरवंत सिंह को चंडीगढ़ के दड़वा इलाके से गिरफ्तार किया है। हरवंत सिंह पंजाब में हुई कईं वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस काफी लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी। बता दें कि पिछले हफ्ते चंडीगढ़ पुलिस ने आतंकी हैप्पी पासियां की गैंग से जुड़े दो आरोपियों जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला और सुमनदीप सिंह उर्फ सिम्मा को गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला ने हरवंत सिंह के बारे में बताया था। जोबनजीत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई करके हरवंत सिंह को अरेस्ट कर लिया। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को पता चला कि आतंकी हैरी दड़वा के आसपास है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। भारी संख्या में पुलिस को होने की वजह से हरवंत सिंह को भागने का मौका नहीं मिला और उसने सरेंडर कर दिया।
पुलिस को हरवंत के कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। जांच में पता चला कि वह पंजाब में सक्रिय था। वह मन्नू अगवां और हैप्पी पासियां के लिए काम करता था। बताया जा रहा है कि हरवंत कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। आतंकी हरवंत पर पंजाब के अमृतसर में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक आतंकी हरवंत चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। लेकिन क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ने उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जोबनजीत सिंह और सुमनदीप से पुलिस ने काफी मात्रा में RDX और हथियार बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरडीएक्स को चंडीगढ़ के सेक्टर -39 के जंगल में नष्ट कर दिया था।
पंजाब पिछले 2 सालों में कईं बड़ी वारदातें हुई हैं। पुलिस थानों को निशाना बनाया गया और वहां हैंड ग्रेनेड फेंके गए। चंडीगढ़ पुलिस के एसपी इंटेलिजेंस मंजीत श्यौराण का कहना है कि इन सभी वारदातों में हरवंत उर्फ हैरी शामिल रह चुका है। वह हमलावरों के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था। हथियार मुहैया करवाने के बदले यह हैप्पी पासियां और उसके साथियों मन्नु अगवां, गोपी नवांशहरियां से मोटी रकम वसूल करता था। ये सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के लिए काम करते हैं। पुलिस की कार्रवाई इस मामले में आगे जारी रहेगी। आतंकी हरवंत से पुलिस पूछताछ करके उसके दूसरे सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी।