हरियाणा में मरीजों की बढ़ी परेशानी ! आज से आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल में नहीं मिलेगा इलाज

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jul, 2024 01:12 PM

ayushman card holders will not get treatment in the hospital

हरियाणा में आयुष्मान कार्ड धारकों की परेशानी बढ़ने लगी है। प्रदेश में आज से निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज नहीं होगा। बता दें कि सोनीपत में IMA के अधीन आने वाले सभी निजी अस्पतालों ने आयुष्मान ओपीडी बंद कर दी है।

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा में आयुष्मान कार्ड धारकों की परेशानी बढ़ने लगी है। प्रदेश में आज से निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज नहीं होगा। बता दें कि सोनीपत में IMA के अधीन आने वाले सभी निजी अस्पतालों ने आयुष्मान ओपीडी बंद कर दी है। डॉक्टर्स ने सरकार पर आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कर चुके मरीजों की भुगतान राशि में देरी का आरोप लगाया है।

सोनीपत आईएमए प्रधान डॉक्टर सुशील सरोहा ने बताया कि सरकार को  5 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं हरियाणा आईएमए की मीटिंग में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आयुष्मान योजना को लागू करवाने में निजी अस्पतालों का अहम योगदान है। ऐसे में इलाज बंद होने पर मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!