5 बच्चों के अपहरण का प्रयास, महिला ने ऐसे बचाई सबकी जान

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2019 03:37 PM

attempted kidnapping of 5 children life saved by woman

शहर से सटे सुनारिया गांव में दिन-दिहाड़े गाड़ी सवार कुछ बदमाशों ने स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे 5 बच्चों के अपहरण का प्रयास किया लेकिन बच्चों का अपहरण करके ले जा रहे बदमाशों को गांव की महिला सुनीता ने देख लिया...

रोहतक: शहर से सटे सुनारिया गांव में दिन-दिहाड़े गाड़ी सवार कुछ बदमाशों ने स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे 5 बच्चों के अपहरण का प्रयास किया लेकिन बच्चों का अपहरण करके ले जा रहे बदमाशों को गांव की महिला सुनीता ने देख लिया।

महिला गाड़ी के पास पहुंची तो एक बदमाश उसे मारने के लिए उसकी तरफ आया लेकिन महिला ने उस पर डंडे से हमला करदिया। इसी दौरान शोर सुनकर गांव के 3-4 युवक भी मौके पर पहुंचे तो बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान गाड़ी में बैठाए गए पांचों बच्चे पहले ही नीचे उतर गए थे।  

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में स्थानीय महिला संजू पत्नी कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिवाजी कालोनी पुलिस थाने में अपहरण का केस दर्ज किया है, वहीं इस मामले में अभी तक भी पुलिस के हाथ खाली हंै और गाड़ी पर लगा नंबर भी ट्रेस नहीं हो पाया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!