वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Jul, 2022 09:52 PM

attack on the police team that went to catch the wanted accused

पुन्हाना उपमंडल के जेंवत गांव में 23 वर्ष पुराने एक मामले में संलिप्त वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव व अवैध हथियार से फायरिंग तक की।

पुन्हाना, (ब्यूरो): पुन्हाना उपमंडल के जेंवत गांव में 23 वर्ष पुराने एक मामले में संलिप्त वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव व अवैध हथियार से फायरिंग तक की। हमले में पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आई है। पुलिस टीम पर हमला करने  के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।



सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुन्हाना पुलिस ने 10 नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुन्हाना थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि वर्ष 2000 में लूट की कोशिश का आरोपी जमशेद पुत्र अब्दुल जमील को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुन्हाना पुलिस रविवार को देर रात उसे पकड़ने के लिए गई। पुलिस आरोपी के घर ही पहुंची थी, आरोपी ने शोर मचा दिया और मौके से भाग गया।



आरोपी की आवाज सुनकर आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने पुलिस पार्टी पर लाठी डंडों से हमला कर अवैध हथियार से फायरिंग तक की। किसी तरह पुलिस कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पथराव के कारण पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस पार्टी पर हमला करने के एक आरोपी नासिर पुत्र शौकत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जेवंत गांव के जमशेद, राशिद,नासिर, हाकम,आरिफ, शौकत, अरशद, मुजाहिद, लियाकत, तारीफ सहित 12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 186, 332, 307, 353, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!