Haryana Top10: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए अशोक तंवर, CM बोले- इनका मन बहुत पहले ही बदल गया था, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Jan, 2024 10:05 PM

ashok tanwar joined bjp in the presence of chief minister

अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं । अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के...

डेस्कः अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं । अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भाजपा में शामिल हुए । इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश बदला है। करोड़ों लाखों लोगों का भाग्य बदला है। हम भी उसी टीम का हिस्सा बनना चाहते थ। हम प्रभावित थे। 

राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने पर SGPC ने जताई आपत्ति, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने हत्या और बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे विवादास्पद सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

जेल से बाहर आते ही Ram Rahim ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- 22 जनवरी को...

 सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर डेरा प्रेमियों से 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने का संदेश दिया है। बता दें कि राम रहीम शुक्रवार को पैरोल पर रिहा हो गया। राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल दी गई है। 

"ED के डर से अशोक तंवर ने भाजपा के सामने टेके घुटने", अनुराग ढांडा ने पूर्व सहयोगी पर किए बड़े खुलासे

आम आदमी पार्टी के छोड़ने के बाद दिग्गज दलित नेता अशोक तंवर ने आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने कारण उन्होंने आप और कांग्रेस का गठबंधन बताया था। इस दौरान अनुराग ढांडा ने तंवर के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल कहा कि अशोक तंवर ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा के सामने घुटने टेके हैं।

हरियाणा से चलेगी अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन; हिसार-हांसी-बहादुरगढ़ में भी रुकेगी Aastha, जानें पूरा सेड्यूल

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। उद्घाटन समारोह के बाद मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। कई वर्षों के इंतजार के बाद बने राम मंदिर में दर्शनार्थियों के दर्शन की चाहत के मद्देनजर सरकार ने 200 स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा रहीं हैं।

CID इंस्पेक्टर बोला पुलिस का तो काम ही है पैसे लेना, सिपाही ने कहा जानता हूं तुम्हारे कारनामे (ऑडियो वायरल)

जिले में एक साईडी एंस्पेक्टर और सिपाही की कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच फोन काफी तीखी नोंक-झोंक चल रही है। इस वायरल ऑडियो में दोनों एक दूसरे गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 

हरियाणा में बिना आवेदन बन रही पेंशन...मिलेंगे 3 हजार रुपये महीने, लिस्ट में नहीं है नाम तो करें ये काम

हरियाणा में फैमिली आईडी (पीपीपी) में दर्ज डेटा के आधार पर पात्र लोगों की घर बैठे पेंशन बनना शुरू हो गई है। कैथल जिले में अब अविवाहित व विधुरों (जिनकी पत्नी की मृत्यू हो चुकी हो) को भी पेंशन भत्ते का लाभ मिलेगा। पहले चरण में जिले के 688 अवविवाहित व 187 विधूरों को चिन्हित किया गया है। 

पटवारियों की हड़ताल से लोगों के काम अटके, सरकार कर रही अनदेखी : डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को पटवारियों की हड़ताल को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटवारी और कानूनगो की हड़ताल को 15 दिन हो चुके हैं। जिससे प्रदेश की जनता के काम अटके पड़े हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 'AAP' हरियाणा का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता करेंगे सुंदरकांड पाठ

अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भागवान राम की बाल रूप प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लंबे इंतजार के बाद बने राम मंदिर को लेकर देश में उत्सव का माहौल है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में सुंदरकांड पाठ करवाने का निर्णय लिया है।

कुश्ती की रार पर साक्षी का प्रहार, बोलीं- WFI के निलंबन के बावजूद बृजभूषण का आदमी कर रहा सरकार को उंगली

 भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रधान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आन्दोलन करने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर से बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता राजेश जून के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने साक्षी मलिक पहुंची थी। 

विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में प्रदेश को मिली तीन बड़ी सौगातें...हवाई मार्ग से जुड़ेंगे हिसार और अयोध्याः डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हैदाराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा को तीन बड़ी सौगातें मिली हैं। उन्होंने बताया कि सिविल एविएशन से हिसार एयरपोर्ट को ऑपरेशनल व मैनेजमेंट अप्रूवल से मिल चुका है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!