Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2024 05:46 PM
देश की राजनीति का केंद्र बिंदु बने राम लला के भव्य मंदिर का सपना सदियों बाद पूरा हो गया है ,जिसके चलते देश में हर तरफ राम नाम की धूम है। हरियाणा में चाहे किसी भी जाति ,धर्म, मजहब का इंसान हो एक दूसरे पर को मिलने से पहले राम-राम कहकर संवाद शुरू करता...
चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी) : देश की राजनीति का केंद्र बिंदु बने राम लला के भव्य मंदिर का सपना सदियों बाद पूरा हो गया है ,जिसके चलते देश में हर तरफ राम नाम की धूम है। हरियाणा में चाहे किसी भी जाति ,धर्म, मजहब का इंसान हो एक दूसरे पर को मिलने से पहले राम-राम कहकर संवाद शुरू करता है।
प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल होने वाली शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सीमा त्रिखा भी हर किसी मिलने वाले, फोन करने या सुनने सबसे पहले राम-राम से ही शुरुआत करती हैं! उनका यह अलग अंदाज देख पास खड़े अन्य लोगों के मुंह से भी अन्यायस ही राम-राम निकल जाता है। इसके अलावा उनकी स्पष्टवादीता और साफगोई का भी हर कोई कायल है।महज चंद दिनों के भीतर ही सचिवालय में इस निराले अंदाज चलते हर कोई उनका मुरीद बना हुआ है।