CM से मीटिंग के बाद भी प्रचार में नहीं उतरा बिश्नोई परिवार, कल विजय संकल्प रैली में CM के साथ कर सकतें हैं मंच सांझा

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2024 07:23 PM

bishnoi family did not campaign even after meeting with cm

मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बैठक के बावजूद चुनाव प्रचार से दूरी बना रहे कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा दांव खेल दिया है। भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के विधायक

 चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी) : मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बैठक के बावजूद चुनाव प्रचार से दूरी बना रहे कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा दांव खेल दिया है। भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के विधायक बेटे भव्य बिश्नोई को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अब सभी की निगाहें सोमवार को आदमपुर में होने वाली विजय संकल्प रैली पर टिकी हुई हैं।
सोमवार को आदमपुर  में विजय संकल्प रैली  में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मंच सांझा करने की चर्चाएं हैं।

रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा हलके से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई अभी तक प्रचार के लिए नहीं उतरे हैं। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई तो बकायदा ट्वीट करके  कई बार अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। इस उठापटक के बीच रणजीत चौटाला के हिसार में जहां लगातार विरोध हो रहे हैं वहीं कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई तथा उनके करीबी समर्थक प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।

कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके दिल्ली आवास पर भी गए थे। दिल्ली बैठक के बाद सबकुछ सामान्य होने की बात कही जा रही थी लेकिन अभी तक बिश्नोई पिता-पुत्र रणजीत सिंह के प्रचार में शामिल नहीं हुए। बिश्नोई परिवार की नाराजगी को कम करने के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने भव्य बिश्नोई को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त कर दिया। इस नियुक्ति पर कुलदीप बिश्नोई या भव्य बिश्नोई का कोई भी प्रतिक्रम सामने नहीं आया है।

सूत्रों ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई को यह आश्वासन दिया गया है कि चुनाव के बाद उनके बेटे को सरकार का हिस्सा बनाया जाएगा। आचार संहिता के चलते यह तत्काल संभव नहीं है। जिसके चलते उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी अभी दी गई है। इस खींचतान के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को आदमपुर विधानसभा हलके में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच रहे हैं। बिश्नोई परिवार की नाराजगी के चलते यह रैली अभी तक संभव नहीं हो पाई थी। रैली से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने भव्य को संगठन को बड़ी जिम्मेदारी देकर नाराजगी को कम करने का प्रयास किया है। अब सभी की नजरें आदमपुर में होने वाली भाजपा प्रत्याशी की रैली पर टिकी हैं। इसमें कुलदीप बिश्नोई खुद आते हैं या फिर बेटे भव्य बिश्नोई को भेजते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!