Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Apr, 2024 06:57 PM

जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। वह अपने साथियों के साथ कल चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां पर कांग्रेस में शामिल होंगे। इसकी जानकारी सरदार निशान सिंह ने रविवार टोहाना में...
टोहाना(सुशील सिंगला): जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। वह अपने साथियों के साथ कल चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां पर कांग्रेस में शामिल होंगे। इसकी जानकारी सरदार निशान सिंह ने रविवार टोहाना में प्रेस वार्ता करके दी।
सरदार निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। टोहाना से कांग्रेस की टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से इस प्रकार की कोई भी कमिटमेंट या शर्त नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव लड़वाना चाहेगी तो वह लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे और चुनाव लड़ेंगे।
सरदार निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कार्यकर्ताओं की कहने पर वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कल वह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल होंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)