प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 'AAP' हरियाणा का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता करेंगे सुंदरकांड पाठ

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Jan, 2024 06:13 PM

sunderkand will be organized in entire haryana on occasion of ram temple

अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भागवान राम की बाल रूप प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लंबे इंतजार के बाद बने राम मंदिर को लेकर देश में उत्सव का माहौल है...

चंडीगढ़ः अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भागवान राम की बाल रूप प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लंबे इंतजार के बाद बने राम मंदिर को लेकर देश में उत्सव का माहौल है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में सुंदरकांड पाठ करवाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में सुंदरकांड के आयोजन की घोषणा की थी।

अब हरियाणा आप ने भी पूरे प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या यानी 21 जनवरी को सुंदरकांड पाठ के आयोजन का निर्णय लिया है। सुंदरकांड पाठ आप कार्यकर्तओं द्वारा जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा।  जानकारी देते हुए आप हरियाणा के वरिष्ट उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी हैं। इसलिए हम पूरे प्रदेश में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरकांड पाठ दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। जिसमें आप कार्यकर्ता जिले के लोगों को आमंत्रित कर विधिवत सुंदरकांड पाठ करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!